बागपत। संरक्षित पशुओं में दो साल पहले हुई बीमारी लंपी से बचाव के लिए पशुपालन विभाग अलर्ट है। जिसके लिए शासन से वैक्सीन आवंटित होने के बाद बीमारी से बचाव के लिए जिले में 1.16 लाख पशुओं को टीकाकरण किया जाएगा।
दो साल पहले बरसात के मौसम के दौरान संरक्षित पशुओं में लंबी की बीमारी फैल गई थी। जिससे ग्रसित होने वाले हजारों संरक्षित पशुओं की मौत भी हो गई। जिससे पशुपालकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब फिर बरसात के मौसम के दौरान संरक्षित पशुओं में फैलने वाली बीमारी लंपी को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 1.16 लाख संरक्षित पशुओं को लंपी से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। पशुपालन विभाग की 27 टीमों को लगाया गया है, जो गांव-गांव जाकर संरक्षित पशुओं में टीकाकरण कर रही है।