दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लोनिवि गेस्ट हाउस के पास कोल्ड ड्रिंक से लदा मिनी ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक मामूली रूप से चोटिल हुआ है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। लोगों ने घायल चालक को बाहर निकाला। मिनी ट्रक को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। दुर्घटना का कारण चालक को नींद की झपकी लगना बताया जा रहा है।
बागपत निवासी आंसू ने बताया कि वह मिनी ट्रक से कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करता है। रविवार की दोपहर मिनी ट्रक से कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करने जा रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गेस्ट हाउस के पास पहुंचा तो अचानक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। घायल चालक को बाहर निकाला। नींद की झपकी लगने के कारण दुर्घटना होना बताया जा रहा है। लोगों ने गाड़ी को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। वहीं दूसरी तरफ शनिवार की रात में साढ़े दस बजे के लगभग राशिद, जुल्फिकार निवासी माता कॉलोनी बागपत सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों घर चले गए।