फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

स्वास्थ विभाग पच्चीस फरवरी को राष्ट्रीय कृमि म़ुक्ति दिवस पर बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव की दवा खिलवाएगा। जिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जो बच्चे किसी कारण से छूट जाएंगे। उन्हें एक मार्च को यह दवा खिलवाई जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोरों के पोषण स्तर मे सुधार लाने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन दवा खिलाने के लिए शिक्षकों और आंगनबाड़ियों को प्रशिक्षित किया। शनिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम, एएनएम, ब्लाक प्रोग्राम आफिसर के संयुक्त अभियान में स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्र में दवा का वितरण किया। इस मौके पर डॉ. गौरव वर्मा, संजीव सांगवान, पंकज जोशी, अभिषेक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 25 को
बागपत। प्रभारी सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि 25 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दस बजे डीएम की अध्यक्षता में शहर के पुराना कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें