बागपत। फिल्म सांड़ की आंख की शूटिंग के लिए जौहड़ी पहुंचे अभिनेता विनीत कुमार ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि आज पुलवामा में सीआरपीएफ के ऊपर हुए नापाक हमले से मन अत्यंत दुखी है। सभी शहीदों को सलाम और ईश्वर उनके परिवार को हौसला दें। इस नापाक हमले में घायल सभी जवानों के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। सीआरपीएफ इंडिया आपके अविस्मरणीय साहस को नमन। भारत माता की जय।
दूसरी तरफ तापनी ने भी ट्वीट कर कश्मीर की घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा देश का हर नागरिक शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है। सरकार को आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए।