फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में स्वाइन फ्लू का एक नया मामला सामने आया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू बुखार एच वन एन वन वायरस से व्यापारी पुत्र की असमय मौत के बाद मंगलवार को फिर एक नया मामला सामने आया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू बुखार के चलते खेकड़ा नगर निवासी व्यापारी पवन गुप्ता के पुत्र कपिल गुप्ता की मौत हो गई। अधिकारी नगरवासी व्यापारी की मौत के गम में डूबे हैं। मंगलवार को खेकड़ा नगर निवासी सैन समाज के चौधरी श्रीओम सैन को भी स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दिए। परिजनों ने उसको तुरंत गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में जांच के दौरान श्रीओम को स्वाइन फ्लू बुखार की पुष्टि हुई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू वायरस को लेकर गंभीर है। पॉजिटिव मरीजों के परिजनों को टेमीफलू दवाई दी जा रही है। लोगों को इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। सहीं समय पर सही इलाज लेने से वायरस को खत्म किया जा सकता है। मंगलवार को संक्रामक रोग के रोकथाम विभाग के लिए डॉ. दिग्विजय सिंह, फार्मेसिस्ट धर्मेन्द्र सिंह ने टीम के साथ क्षेत्र की पीएचसी का भ्रमण किया और सभी को अलर्ट रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें