बिनौली (बागपत)। बेसहारा गोवंश पशुओं द्वारा फसलों को बर्बाद किए जाने से क्षुब्ध बिनौली के किसानों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा जल्द ही गोवंश स्थल नहीं बनाया तो वे सभी आवारा गोवंश को एकत्र कर ब्लॉक परिसर छोड़ देंगे।
बिनौली में घूम रहे आवारा गोवंश ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। गेहूं फसल तो पूर्णतया नष्ट कर दी। इस विकट समस्या से दु:खी किसान एकत्र होकर बिनौली ब्लॉक पर पहुंचे और ब्लॉक कर्मचारियों से आवारा गोवंश से निजात दिलाने की मांग रखी। ब्लॉक कर्मियों द्वारा कोई जवाब न दिये जाने से गुस्साए किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया और ब्लॉक कर्मियों को खरी खोटी सुनाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा यदि जल्द ही गोवंश स्थल नहीं बनवाया तो वे सभी बेसहारा गोवंश को एकत्र कर ब्लॉक परिसर में छोड़ देंगे। इनमें बिजेंद्र धामा, प्रताप धामा, अनिल धामा, यशपाल सिंह, परमबीर धामा, यशवीर सिंह, विकास धामा, पिंकू, विनय धामा, अनिल विश्वकर्मा, बिट्टू आदि रहे।