बड़ौत (बागपत)।
उत्तर प्रदेश आर्य प्रतिनिधि के प्रधान ने बड़ौत नगर की आर्य समाज की कमेटी को भंग कर डॉ. अमित खोखर को संगठन का प्रशासक बनाया। आर्य प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश के प्रधान ने पूर्व की कार्यकारिणी पर अनियमितताओं का आरोप लगाया। प्रशासक को नई कार्यकारिणी का गठन कर सूचना देने की अपेक्षा की।
इस संबंध में डॉ. अमित खोखर ने बताया कि आर्य प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश के लखनऊ मुख्यालय से उन्हें प्रशासक मनोनीत कर बताया कि वह उन्हें निर्देश दिया गया कि वह छह माह तक प्रशासक के पद पर रहेंगे। इस बीच अनुकूल परिस्थितियां होने पर बड़ौत के आर्य समाज की कार्यकारिणी का विधिवत रूप से चुनाव कराकर उन्हें सूचना दें। साथ ही बड़ौत आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद बाल विद्या मंदिर हाईस्कूल की प्रशासनिक योजना के अनुसार संचालन करेंगे। डॉ. खोखर ने बताया कि प्रदेशीय आर्य प्रतिनिधि समाज के प्रधान ने इस संबंध में बड़ौत आर्य समाज के पदाधिकारियों को जानकारी दी। पूर्व की कार्यकारिणी के प्रधान व मंत्री ने उन्हें पत्र सौंपा । आर्य प्रतिनिधि समाज उत्तर प्रदेश की नियमावली के नियम संख्या 68 का आर्य समाज बड़ौत के पदाधिकारियों ने उल्लंघन किया है। एक प्रस्ताव के माध्यम से बड़ौत के आर्य समाज की प्रदेश के आर्य प्रतिनिधि समाज से संबद्धता अलग करने का प्रस्ताव पारित किया। यह नियम विरुद्ध है। जबकि आर्य समाज बड़ौत की संपत्तियों का स्वामित्व आर्य प्रतिनिधि समाज उत्तर प्रदेश लखनऊ में निहित है। इस संबंध में आर्य समाज के अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह ने कहा हमने पहले ही प्रतिनिधि सभा से अलग प्रस्ताव किया हुआ हे। इसका कोई उचित नहीं है। उनकेेेेे द्वारा की कार्रवाई गलत है।