बागपत। 74 एनसीसी बटालियन के स्थापना दिवस पर कैडेटों ने रक्तदान किया। सूबेदार मेजर महेंद्र सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस मनाया गया है। 17 कैडेटों ने रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि इससे पुनीत कार्य कोई ओर नहीं है। खून की एक बूंद लोगों के जीवन को बचा सकती है। अन्य लोगों से भी रक्तदान करने का आह्वान किया। सूबेदार जसवंत सिंह, मंजीत सिंह, सुखवीर सिंह, रविंद्र सिंह मौजूद रहे।
बड़ौत (बागपत)। 74 यूपी वाहिनी एनसीसी कैडेटों ने रविवार को नगर में रैली निकालकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया और लोगों को रक्तदान करने का संकल्प दिलाया।
रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल विक्रम ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली नगर की गांधी रोड, नेहरू रोड, बिनौली रोड, रेलवे रोड, फूंसवाली मस्जिद, बड़ौली रोड होते एनसीसी कैंपस में हुई। रैली में बच्चे रक्तदान कराने के लिए नारे लगाते चल रहे थे। कैंपस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। कर्नल विक्रम सिंह ने कहा कि कैडेटों को जहां अपनी पढ़ाई और अन्य कार्यों को करना चाहिए। अंत में कैडेटों ने गीत, चुटकुले, गजल आदि के माध्यम से लोगों को रक्तदान करने का संकल्प दिलाया। इसमें मंजीत सिंह, सूबेदार मेजर मोहिंद्र, विपिन, मनोज, अनिल, रिजवान, राजकुमार, नाहर, प्रमेंद्र, घनश्याम, राजेंद्र, अतर पाल, अशोक आदि का योगदान रहा।