फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों की बैठक में मनरेगा कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को आयोजित सचिवों की बैठक में खंड विकास अधिकारी ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा की और सचिवों को विभागीय कार्यों में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इस बैठक मेें जौहड़ी, छछरपुर, बरवाला, बाम, बिजरौल, औसिक्का, ढिकाना, जौनमाना, लुहारी आदि सहित 44 गांवों में तैनात अधिकांश सचिवों ने भाग लिया। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा कि इस समय शासन की कई योजनाएं संचालित हैं, लेकिन अभी भी बहुत से लोग शासन की योजनाओं से वंचित है, क्योंकि उन्हें सचिवों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी नहीं दी जा रही है, जो गलत है। उन्होंने सचिवों से शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व विभागीय कार्यों में लापरवाही न करने की हिदायत दी। साथ ही बैठक में मनरेगा कार्य, आवासीय योजना, शौचालय निर्माण, स्वयं सहायता समूह का गठन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा विभागीय कार्यों को पूरा करने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित होने वाली बैठक में यदि कोई सचिव आने से आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीपीआरओ और सीडीओ को पत्र भेजा जाएगा। इसमें विकुल, भूपेंद्र, संजय, सुनीता, विकास राठी, सचिन, पूजा, रोहित खोखर, राहुल तोमर, प्रिंस जैन, रेशू, संजीत, अवनीश, सेंकी, दीपा, लोकेंद्र राठी, हिमांशु, दीपक रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें