फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की उन्नति में योगदान देने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मधुबन कॉलोनी में रविवार को साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया, इसमें आर्यजनों ने आहुति दी। डॉ. हरेंद्र सिंह राठी के आवास पर आयोजित यज्ञ के पुरोहित महेंद्र पाल शास्त्री रहे। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति है। अच्छे कार्य करने का व्रत लेकर हम समाज और राष्ट्र के हित मेें काम कर रहे हैं। लेकिन आज असामाजिक शक्तियां देश को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने युवाओं से देश की उन्नति मेें योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रणवीर सिंह चौधरी ने बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने शराब सब पापों की जड़ है। वेद सब धर्मों का मूल है। सोमपाल तोमर, गौतम डबास, प्रशांत, उपेंद्र, देवेंद्र, आनंद राठी, सत्यपाल राठी, सुनील शास्त्री, डॉ. तेज सिंह, संतोष, रविंद्र, सोमवती, राजेश, कृष्णा, मेमकला, रेणु, शारदा, इंदु, दीपक, सतेंद्र, उपेंद्र चौधरी, अनुज आदि रहे।
उधर रेलवे रोड स्थित आर्य समाज के सभाकक्ष में यज्ञ के यज्ञमान रणतेज उज्जवल रहे। यज्ञ के ब्रह्मा अंगिरस मुनि रहे। डॉ. ओमवीर सिंह आर्य ने कहा कि उपदेशक विद्वान तथा अच्छी छवि का होना चाहिए। यज्ञ मेें हरवीर सिंह, रामबली राणा, सत्येंद्र उज्जवल, विनोद भारद्वाज, इंद्रपाल, ओमपाल राठी, मोहनपाल, जसवीर मलिक, सत्यपाल पथौलिया, ब्रजमान, डॉ. हरपाल सिंह, राजपाल आर्य, सुखपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें