फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के जयघोष से बढ़ने लगी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भगवा वस्त्र पहने मस्ती में झूमते और बोल-बम के नारे लगाते कांवड़िया जिले की सड़कों पर नजर आने लगे हैं। इसके साथ ही भोले के रंग मेें जिला रंगने लगा है। भगवान शिव को प्रिय श्रावण माह में भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु सैकड़ाें मील की यात्रा करते है। पैरों मेें पड़े छालों और थकान की परवाह किए बगैर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल कांवड़ मेें भरकर विभिन्न देवालयों में जलाभिषेक करते हैं। इसे लेकर कांवड़ियों के जत्थों का आवागमन शुरू हो गया है। कांवड़ियों की सेवा के लिए हर साल लगने वाले सेवा शिविरों को लगाने के लिए भी सेवादार जुट गए है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर सफेद रंग की ट्यूब लाइट लगा दी गई हैं, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


ट्रेनों व बसों में मारामारी की स्थिति
बड़ौत। शिव के भक्त हरिद्वार जाने के लिए ट्रेनों और बसों का सहारा ले रहे हैं। यही कारण है कि ट्रेनों और बसों में जमकर भीड़ चल रही है। अधिकांश ट्रेनों व बसों में मारामारी की स्थिति बनी हुई है। वहीं प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें