फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंध समिति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। डीएवी इंटर कॉलेज, किशनपुर बराल की प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके तहत रविवार को नामांकन जमा होंगे। जबकि मतदान 29 जुलाई को होगा। इसके बाद मतों की गणना शुरू होगी। बाद में परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि डीएवी इंटर कॉलेज, किशनपुर बराल की प्रबंध समिति के पांच पदाधिकारी और कमेटी के सात सदस्यों का चुनाव हुकुम सिंह की देखरेख में होगा। उन्होंने बताया कि
रविवार को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 16 जुलाई को जमा नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 जुलाई को वैध नामांकन पत्रों सूची जारी होगी। 18 जुलाई को नाम वापसी होगी। 19 जुलाई को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को कॉलेज परिसर में सुबह आठ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गणना शुरू होगी। रात में ही परिणाम घोषित होगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज समिति के साधारण सदस्यों की संख्या 4,343 है। उक्त सदस्य मतदान में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें