फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाताओं को भाजपा से जोड़े कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 8
विज्ञापन

बागपत। भाजपा की विधानसभा कार्यशाला का आयोजन में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कार्यकर्ताओं से एकता का आह्वान किया।
हिना गार्डन में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजित सिंह ने कहा कि भाजपा जिस मुकाम पर पहुंची है, उसकी मुख्य कड़ी मतदाता के बूथ हैं। इन्ही मतदाता के बूथों की संरचना को सुदृढ़ करने, बूथ मतदाता प्रमुख बनाने, नए मतदाता को शामित करने व फर्जी मतदाता को सूची से हटाने का काम करना है। उन्होंने बागपत विधानसभा मेें पड़ने वाले चारों मंडलों के अध्यक्षों के द्वारा लाए गए सभी बूथ अध्यक्षों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो बूथ संवेदनशीलता की श्रेणी में आते हैं, उनकी जल्दी से लिस्ट बनाकर संबंधित पदाधिकारियों को दिएं जाएं। जो नए मतदाता जनवरी 2019 में 18 वर्ष के हो जाएंगे, उनको मतदाता लिस्ट में शामिल किया जाए। जो बीएलओ सक्रियता से कार्य नहीं कर पा रही है, उनकी लिखित शिकायत संबंधित पदाधिकारियों से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक योगेश धामा, जिला प्रभारी महेश अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यशाला का संचालन कंवरपाल घिटौरा ने किया। इसमें जिला महामंत्री सोनिया चौधरी, सूरजपाल, मोहन वेदी, नितिन शर्मा, राजेश खुराना, भूपेंद्र चौहान, आलोक शास्त्री, जयकुमार, नरेश वर्मा, दौलतराम यादव, पुष्पेंद्र, प्रकाश मलिक, कपिल शर्मा, संजय रूहेला, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें