फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम्मतपुर सूजती गांव में तीन दिन से विद्युत सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

हिम्मतपर सूजती गांव में तीन दिन से विद्युत सप्लाई ठप है। आंधी में टूटी विद्युत लाइन को अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया । साथ ही चेतावनी दी यदि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया हिम्मतपुर सूजती गांव में तीन दिन पहले आंधी के कारण बिजली के खंभे टूट गए थे। इस कारण विद्युत सप्लाई ठप पड़ी है। बिजली न आने के कारण पेयजल संकट गहरा गया। नलकूप ठप पड़े है। किसानों की फसलें सूखने लगी है। गर्मी में लोगों को रात में जाग कर काटनी पड़ रही है। विद्युत अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक विद्युत खंभे नहीं लगाए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में टूटे खंभे बदलवा कर बिजली सप्लाई सुचारु नहीं कराई तो उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर जयदेव, रणपाल, नीतू, विजयपाल, रमेश, अमित, अशोक, राकेश शर्मा, विशाल, विक्रांत, सतेंद्र, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें