फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के अधिकारी पहुंचे खेकड़ा, आज किसानों की वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यमुना के खादर में धारानगर की सात एकड़ जमीन के मालिकाना हक के मामले में संघर्ष के बाद सोनीपत और बागपत के अधिकारियों की बैठक हुई। तय किया गया कि दोनों पक्षों के मौअज्जिज लोगों की शुक्रवार को अधिकारियों की मौजूदगी में खेकड़ा में मीटिंग होगी। दोनों पक्षों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बागपत की सीमा से सटे सोनीपत के मजरा धारानगर 1974 में यमुना नदी में आई बाढ़ में दरियाबुर्द हो गया था। यहां के करीब 50 परिवार बागपत के काठा, कुछ परिवार सोनीपत के मनौली और टौंकी समेत अन्य जगहों पर आकर रहने लगे। यमुना की धार घूमने के बाद जमीन दरिया बरामद हो गई। हरियाणा सरकार के नियम के अनुसार इस जमीन को काश्तकारों को आवंटित कर दिया गया। काठा में रह रहे परिवारों ने दोबारा से अपनी जमीन पर कब्जे के लिए यहां झोपडियां बनानी शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को इस पर दोनों तरफ के लोग आमने सामने आ गए। सोनीपत के मनौली, पाबसरा, खुर्मपुर और बागपत के काठा और मवीकलां में रह रहे धारानगर के लोगों के बीच झगड़े में 12 से अधिक लोग घायल हुए थे। झोपड़ियों में आग लगा दी गई थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम गन्नौर सुरेंद्र पाल, राई के नायब तहसीलदार हवा सिंह, डीएसपी सोनीपत हरेंद्र कुमार खेकड़ा तहसील पहुंचे। एसडीएम आशीष कुमार, तहसीलदार राजबहादुर सिंह और सीओ वंदना शर्मा के साथ प्रकरण पर मंथन किया। तय किया गया कि शुक्रवार को शाम चार बजे दोनों पक्ष के मौअज्जिज लोगों की अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक होगी, इसके बाद ही फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें