बागपत। शहर के जानकीदास मंदिर में कई वर्षों से शनिवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन होता आ रहा था। बुधवार को विधि विधान के साथ पाठ का समापन कराया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। महासचिव राजेश कुमार और पुजारी ज्योतिषाचार्य राजकुमार शास्त्री ने बताया कि 12 मई को मंदिर में अखंड रामायण का पाठ होगा। 13 मई को हवन और प्रसाद का वितरण किया जाएगा। अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, रोहताश शर्मा, अमित गौतम, मनीष गौतम, विजय कौशिक, नरेश शर्मा, नीरज शर्मा का सहयोग रहा।