बड़ौत (बागपत)।
छपरौली चुंगी पर शनिवार को घंटों लोग जाम मेें फंसे रहे और वाहनों मेें सवार लोग भीषण गर्मी के चलते बेहाल हो गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।
शनिवार को छपरौली चुंगी पर वाहनों की अत्यधिक संख्या के चलते भीषण जाम लग गया। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे और छपरौली रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों में सवार लोग भीषण गर्मी के चलते परेशान हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। दो घंटे बाद जाम खुलने पर वाहनों मेें सवार लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि नगर में जाम की स्थिति कई साल से बनी हुई है। हाईवे ही नहीं नगर के कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, खत्री गढ़ी चौराहा, बिजरौल रोड, अजित नाथ मंदिर के पास व अन्य स्थानों पर जाम लगने से लोग परेशान हैं।