फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों की मनमानी पर भड़के रालोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में रविवार को बिनौली में हुई। इसमें निजी चीनी मिलों की मनमानी पर रोष जताया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई विद्युत दरों को वापस न लेने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में जिला महासचिव राजू तोमर ने कहा कि किनौनी शुगर मिल प्रबंधन ने मिल बंद करने का नोटिस दे दिया है, जबकि अभी किसानों के खेतों में काफी गन्ना खड़ा है। उन्होंने कहा कि निजी मिलें भुगतान करने में भी आनाकानी कर रही हैं। भुगतान न मिलने से किसानों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। निजी मिल प्रबंधन प्रदेश सरकार के किसी भी फरमान को नहीं मानते और किसानों के साथ मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के किसानों को गन्ना भुगतान जल्द दिलाने के दावों की निजी मिल मालिकों की मनमानी ने पोल खोल दी है।
बैठक में विनोद तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बढ़ाई गई विद्युत दरें जल्द वापस नहीं ली तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। बैठक में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी करार दिया। बैठक की अध्यक्षता विक्रम सिंह सोलंकी ने की। संचालन विनोद तोमर ने किया। इसमें योग पाल सिंह, जसबीर सिंह, दिनेश तोमर, रामनरेश दादरी, आशीष तोमर, प्रेमपाल, पीतम सिंह, राजेंद्र, इंद्रपाल, जगवीर, सागर सोलंकी, संदीप, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें