फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

प्रधान द्वारा चलाए जा रहे सराहनीय कार्यों को देखकर लोयन गांव को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार योजना मेें चयनित किया। योजना में चयन होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।
ग्राम प्रधान दीपक के गांव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए पौधारोपण कार्यक्रम, बेटियों की शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने सहित गांव मेें विकास कार्यों को मानक के अनुरूप कराने के चलते गांव को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार योजना में चयनित किया। गांव के चयनित करने पर खुशी जताते हुए गांव के पूर्व प्रधान सुखपाल ने कहा कि प्रधान दीपक ने गांव में बेटियों की शिक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया है। यह बहुत सराहनीय काम है। गांव के डॉ. प्रताप लोयन ने बताया कि प्रधान दीपक ने जिस तरह पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्यक्रम चलाया है, वाकई गर्व की बात है। पौधारोपण अभियान के तहत अब तक प्रधान 500 से अधिक पौधे रोपित कर चुके हैं। जल्द ही तय लक्ष्य 1825 को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। मास्टर महावीर और मास्टर महावीर सिंह ने भी गांव को पंडित दीन दयाल योजना पुरस्कार के चयनित करने पर हर्ष जताया। एडीओ पंचायत रणधोल सिंह ने बताया योजना में चयनित होने पर जल्द ही प्रधान को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध मेें प्रधान दीपक लोयन ने कहा गांव का पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार योजना में चयनित होना मेरे और गांववासियों के लिए बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा भविष्य में भी गांव के विकास और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और बेटियों को शिक्षा दिलाने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें