फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने टूटे पुल लगा बल्ली लगा दी, लोगों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पूर्वी यमन नहर के टूटे पुल की मरम्मत कराने के बजाए लोक निर्माण विभाग के अफसरों के बल्ली लगाने पर स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को कोताना रोड पर लोनिवि अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही मांग जल्द पूरी न होने पर कलक्ट्रेट में धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा पिछले 15 दिन से पूर्वी यमन नहर पर बना पुल टूटा पड़ा है। इस पुल से कोताना, ढ़िकाना, जौनमाना, जागोस, बोहला, लुहारी आदि गांव के सैकड़ों लोग वाहनों से प्रतिदिन गुजरते हैं। पुल टूटा होने के कारण कारण नहर पर आए दिन हादसा होने की आशंका बनी रहती है। कई बार विभागीय अफसरों से पुल निर्माण कराने की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा लोनिवि के अफसरों ने पुल की मरम्मत कराने के स्थान पर बल्ली लगा दी। इस हादसे का खतरा बरकरार है। उन्होंने कहा शायद स्थानीय अफसर बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर डीएम मुख्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी। इनमेें विजय तोमर, दीपक, धर्मपाल, अरविंद, जितेंद्र, विपिन, नवीन, राज सिंह, गोल्डी, रोहताश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें