फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने रंगरंगा कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
मांउट लिटरा स्कूल में मंगलवार को रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया और फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी। इसमें मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसमें सर्वप्रथम स्कूली बच्चों ने प्रबंध समिति के पदाधिकारी व अभिभावकों का तिलक लगाकर स्वागत किया। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा कि मुझे बच्चों के बीच उपस्थित होने में अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है, ये बच्चे उन पौधों केे समान है जो आगे चलकर एक विशाल पेड़ का रूप धारण कर समाज को स्वादिष्ट फल प्रदान करेंगे। कल ये ही बच्चे देश के कर्णधार बनेंगे। बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। मेधावियों को चेयरमैन ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन कोर्डिनेटर अंजलि शर्मा और ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसमें मनवीर राठी, इशिका, पूजा गोयल, नूपुर, शोभना, राबिन, अंकुर शर्मा, तपस्या, अदिति, रेनू, एकता, कविता, रेनू जिंदल, अमित पांचाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें