फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ हुए फेरे, दूसरी तरफ निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को जनपद बागपत में 92 जोड़ों की शादी कराई। एक तरफ फेरे पड़े तो दूसरी तरफ निकाह हुए। मुख्य अतिथि बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा कि सरकार का प्रयास सराहनीय है। आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार इस योजना का लाभ लें। योजना सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है।
विज्ञापन

बुधवार को बड़ौत रोड स्थित बसंत गार्डन में खुशनुमा माहौल के बीच मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादियां कराई। योजना के लिए 101 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया , लेकिन व्यक्तिगत कारणों से नौ जोड़े विवाह स्थल पर नहीं पहुंच सकें। उपस्थित 42 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से और 50 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह कराया । एक तरफ मौलवी निकाह और दुआ करा रहे थे तो दूसरी तरफ पंडित मंत्रोच्चार के बीच जयमाला और फेरों की रस्म अदा करा रहे थे। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में वर और वधू ने जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ निभाने का वायदा किया। बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा कि शानदार पहल है। समाज को नई दिशा मिलेगी। आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों को योजना से बड़ा लाभ होगा। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि जिले को 471 शादियों का लक्ष्य मिला है। शासन की अच्छी योजना है और पात्रों को लाभ लेना चाहिए। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, सीडीओ चांदनी सिंह, एसडीएम विवेक कुमार यादव, एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग, तहसीलदार राज बहादुर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका , बीएसए योगराज सिंह, डीडीओ हूबलाल, परियोजना निदेशक एमएल पटेल, डीपीआरओ संजय कुमार यादव मौजूद रहे।

यह दिया गया सामान
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में 20 हजार रुपये की धनराशि सीधे भेजी जाएगी। साथ ही 10 हजार रुपये का सामान दिया । इसमें बर्तन, टंकी, बाल्टी, परांत, चार प्लेट, चार गिलास, चार चम्मच, कटोरी, एक लोटा, एक फराई दान, एक भिगोना, एक कुकर, एक चमचा, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछवा, एक मंगलसूत्र टीका, दो साड़ी, एक सफारी सूट, दो पैंट शर्ट, दो सेट चादर, दो घड़ी हाथ की दीवार घड़ी के कंबल दो पटके, एक शॉल, एक कैसरोल, एक तौलिया विवाह की सामूहिक व्यवस्था के लिए भी पांच हजार रुपये की धनराशि दी गई।
विज्ञापन


मंत्री ने खर्च किए तीन लाख, धामा ने दिए 51 हजार
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के प्रथम चरण में जनप्रतिनिधियों ने कन्यादान किया। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने करीब तीन लाख रुपये खर्च किए। सामूहिक विवाह समारोह में भेजे प्रतिनिधि ने प्रत्येक जोड़े को एक पेंट शर्ट, एक साड़ी और 101 रुपये की धनराशि दी। खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा का कहना है कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने करीब सवा तीन लाख रुपये खर्च किए हैं। उधर, विधायक योगेश धामा ने 51 हजार रुपये देकर कन्यादान किया और जोड़ों के लिए एक-एक साड़ी भेंट की। इसके अलावा अन्य कन्यादान में 7761 रुपये आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें