जनसमस्याएं सुनने के लिए बैठकें आयोजित करेगी कांग्रेस
बड़ौत (बागपत)। बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों और व्यापारियों के हकों के लिए संघर्ष किया है। यह आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस की ओर से जनवरी के अंतिम सप्ताह से ब्लॉक और नगर स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें लोगाें की समस्याएं सुनकर उन्हें प्रशासन और शासन के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल डीएम और एसपी से मिलेगा। उन्हें जनसमस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
इस दौरान गांव स्तर पर सदस्य बनाने और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। इसके अलावा मार्च माह में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने की। संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया।
बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र ठाकुर, विनीत उज्जवल, महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला, घनश्याम शर्मा, समरपाल, अरविंद, खिलेराम, किरण पाल, सत्यपाल पथौलिया, मुकेश उपाध्याय, रामकुमार शर्मा, डा. नरेंद्र शर्मा, रवि प्रकाश, प्रेम सिंह, दीपक शर्मा, अमित, उमर, बाबू खान, अनिल, खिलेराम, कांता जैन, मनोज जैन, शकील और डा. ओमवीर ने विचार व्यक्त किए।