फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ फीट गहरे लगाए जाएं हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। आर्य समाज, दोघट के मंत्री मांगेराम आर्य ने उप्र सरकार के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर चौगामा क्षेत्र में लगने वाले हैंडपंपों को 300 फुट गहरे बोरिंग कराकर जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि 40 गांवों का जल स्तर 140 फुट से भी नीचे है। इस क्षेत्र में जो हैंडपंप लगे हैं, उनका बोरिंग 200 फुट तक है। भूजल की जांच कराया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन


स्वच्छ जल का किया जाए इंतजाम
दाहा (बागपत)। बिजरौल, बामनौली और गांगनौली गांव के ग्रामीणों ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को पत्र भेजकर ग्रामीणों के लिए स्वच्छ पेयजल का इंतजाम करने की मांग रखी। ग्रामीण अमित कुमार, आशीष कुमार, सहेंद्र सिंह और सहदेव सिंह का कहना है कि क्षेत्र में बीमारी फैल रही है, इसकी वजह प्रदूषित जल है। शुद्ध पेयजल का इंतजाम किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें