विज्ञान मेले में स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में विज्ञान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें चार स्कूलों के करीब 350 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए और प्रदर्शनी के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ की से शुक्रवार को दो दिवसीय विज्ञान मेला और प्रदर्शनी का शुभारंभ बाल विज्ञान कांग्रेस के कोर्डीनेटर और विज्ञान प्रसार के डॉयरेक्टर दीपक शर्मा, डीआईओएस पीके मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा, प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने किया। स्कूलों के विद्यार्थियों ने मनमोहक और शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागियों के माडलों के बारे में अतिथियों ने विस्तार से जानकारी ली। दीपक शर्मा ने बच्चों से मॉडलों की जानकारी ली।
इस दौरान बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को थर्माकॉल का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों से बनाए गए मॉडलों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे अंधविश्वास को दूर करता है। विज्ञान से ही रोज नए-नए आविष्कार हो रहे हैं। अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति शर्मा ने की और संचालन नम्रता यादव ने किया। गोविंद सिंह, रोहित, निशांत, अरूण, अशोक, वासुदेव शर्मा, हुक्म सिंह का सहयोग रहा।