शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में स्काउट गाइड शिविर में सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने तंबू लगाए और मीनार बनाना, गांठ बांधने का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल ने स्काउट गाइड को शुभकामनाएं दीं। प्रबंधक अनुज तायल, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग और मोहित गर्ग ने विद्यालय परिसर में स्काउट गाइड शिविर का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने स्काउट गाइड को भविष्य में अनुशासित रहकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षक, काउंसलर सुरेश कुमार और स्काउट शिक्षक अनिल कश्यप ने आभार प्रकट किया। मौके पर घनश्याम सारस्वत, मनोज भारद्वाज, अरविंद जैन, मनोज शर्मा, शिवकुमार, नीतू अग्रवाल, वेदप्रकाश, फूल कुुमार, छवि शर्मा, साक्षी, पूनम, सुमन शर्मा, पूजा शर्मा, अमित ऐरन, मोहित मित्तल, अरविंद कुमार, लोकेश वर्मा मौजूद रहे।