जिला- ब्लाक कार्यकारिणी भंग, नए संयोजक, सहसंयोजक बनाए
शामली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री खलील अहमद ने बताया कि कांधला- कैैराना ब्लाक के शिक्षक शिक्षिकाओं को छह नवंबर 2015 अध्यक्ष व मंत्री पद निर्वाचित किया गया था। तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिला कार्यकारिणी, कांधला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। नए आदेश तक कांधला ब्लाक के नरेंद्र कुमार सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगेरू को संयोजक पद महेंद्र सिंह सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय डांगरौल को सहसंयोजक नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि कैराना ब्लाक के अजय कुमार प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिटौली को संयोजक पद, प्रवीण कुमार शर्मा सहायक अध्यापक बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंधेड़ी कैराना को सहसंयोजक पर नियुक्त है। शिक्षक शिक्षिकाओ की समस्याओ के निवारण करते हुए सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।