टीकाकरण के लिए जागरूक किया
बागपत। पोषण पखवाड़े के तहत शनिवार को टीकाकरण दिवस मनाया । इसमें समितियों के कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिला और नवजात बच्चों को टीकाकरण कराया। इसके साथ ही आठ जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण को जागरूक किया।
महिला एवं बाल विकास 16 से 30 दिसंबर तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। अलग-अलग दिन लोगों को गोष्ठी और कार्यक्रमों के माध्यम से टीकाकरण की जानकारी दी। इसमें प्रधान, ग्राम स्वास्थ्य समिति, मातृ समिति के सदस्यों ने स्वास्थ्य केंद्र, कॉलोनी और बस्तियों में पहुंचकर कर्मचारियों ने टीके लगाए। लोगों को इसके फायदे बताए और नियमित टीकाकरण के लिए प्रेरित किया । सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया प्रत्येक बुधवार और शनिवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा। महिला एवं बाल विकास की तरफ से पोषण माह के चलते लोगों को समितियों ने जागरूक किया।