बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत का तबादला हो गया है। मऊ के जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार को जिले का नया डीएम बनाया गया है। आठ माह तक भवानी सिंह जिले में रहे।
निवर्तमान डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने 27 अप्रैल को पदभार ग्रहण किया था। आठ माह तक वह जिले में तैनात रहे। अब उनका ट्रांसफर परिवहन विभाग के एएमडी के पद पर लखनऊ में हुआ है। जिले की कमान अब मऊ के डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को दी गई है। वर्ष 2011 बैच के आईएएस ऋषिरेंद्र बाराबंकी में सीडीओ भी रहे हैं। पहली बार मऊ के और दूसरी बार वह बागपत के डीएम बनाए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के किसान दिवस कार्यक्रम में आने से पहले ही वह बागपत में ज्वाइन कर लेंगे। उधर, भवानी सिंह खंगारौत लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। भवानी सिंह के कार्यकाल में काठा नाव हादसा चर्चित रहा।