फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबेट में बच्चों ने की देश के विकास पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मांउट लिटरा स्कूल में बुधवार को हिंदी डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपने विचार रखे। विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा कि इस प्रकार की डिबेट समय-समय पर आयोजित होती रहनी चाहिए। बच्चों को इस प्रकार के डिबेट से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने भारत के विकास पर भी चर्चाएं की और युवाओं से इसमें अपना योगदान देने का आह्वान किया। इसके उपरांत आयोजित हिंदी डिबेट प्रतियोगिता में क्या मोदी सरकार देश का विकास कर पाएगी, प्रौद्योगिकी के कारण इंसानों मेें बेरोजगारी की समस्या बंद हो पाएगी पर छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क रखे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली द विंसी हाउस, द्वितीय स्थान पर आने वाली कॉलम्बस हाउस मेें शामिल श्रुति वशिष्ठ, शुभि मलिक, देवेश राणा, लक्ष्य गर्ग को चेयरमैन, बिजेंद्र जैन और ओपी शर्मा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय शर्मा, विक्की, जगमोहन, अंजलि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें