बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली मेें एक से तीन दिसंबर तक चली आईआईएफएल शतरंज प्रतियोगिता मेें नगर के बाल खिलाड़ी ने जीत हासिल की। मंगलवार को नगर पहुंचने पर स्वागत किया।
खिलाड़ी आर्यन वार्ष्णेय के पिता गौरव वार्ष्णेय ने बताया दिल्ली में राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित आर्य समाज मंदिर में 1 से 3 दिसंबर तक आईआईएफएल शतरंज प्रतियोगिता चली। इसमें आर्यन ने नौ राउंड में आठ पाइंट हासिल कर चैंपियनशिप हासिल की। आर्यन ने नौ मैचों मेें से सात मैचों में शानदार जीत हासिल की। चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन के आधार पर आर्यन को मुंबई में जनवरी 2018 में भारत के प्रथम ग्रेड मास्टर विश्वनाथ आनंद के साथ खेलने का अवसर मिला है। आर्यन की इस उपलब्धि पर परिजनों व नगरवासियों ने हर्ष जताया।
उधर, जय पार्वती ग्लोबल स्कूल, रमाला में हुई तीन दिवसीय रुरल गेम्स दिल्ली एनसीआर स्टेट चैंपियनशिप में जेके एकेडमी मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों में अंकित शर्मा ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम, 200 मीटर दौड़ में अनमोल पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को चेयरमैन सुरेश पाल तोमर, प्रधानाचार्या नीरज तोमर, कोच आदेश कुमार, कोर्डिनेटर सहेंद्र पाल राठी ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर निखिल, निशांत, आर्यन, शिवम, अभय पंवार, रितिक, अभिषेक, अक्षित, आयुष, अंकित, विशाल, रितिक, राहुल पंवार, शिवांश, गौतम, रक्षित, शिवम, गौरव पंवार आदि रहे।