चांदीनगर/दाहा (बागपत)। दाहा क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों लोग बीमार है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उधर, रटौल गंाव में कई मौतों के बाद फॉगिंग कराई गई।
क्षेत्र के गढ़ी कांगरान, फौलादनगर, मिलाना, तवेला गढ़ी, झूंड़पुर, धनौरा, भड़ल गांव में घर-घर में बुखार से पीड़ित हैं। सरकारी और प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार करा रहे हैं। डॉ. विनोद राणा, मास्टर आनंद छिल्लर, देवेंद्र प्रधान, विक्रम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य रहीशू, नरेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र, लोकेंद्र, पूर्व चेयरमैन वायरन पंवार ने स्वास्थ्य विभाग से हेल्थ कैंप लगवाने की मांग की । रटौल गांव में बुखार से दहशत फैली हुई है। अब तक सात मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं था। ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने आखिरकार मंगलवार को गांव में फॉगिंग कराई। लोगों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया।