आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर शुक्रवार को भी महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यकर्ताओं का
धरना जारी रहा।
धरने में ब्लाक अध्यक्ष शर्मिष्ठा देवी ने कहा कि किसी भी कीमत पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, मिनी आंगनबाडी को 18000 रुपये प्रतिमाह और सहायिकाओं को नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिलाने, मनमाने ढंग से मानदेय काटने पर अंकुश लगाने, मई माह में एक माह का वार्षिक अवकाश देने, मुख्य सेविकाओं के रिक्त पदों पर वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पर भरने, कार्यकत्रियों सहायिकाओं को प्राथमिक पाठशालाओं की नौकरियों में समायोजन में छूट तथा कोटा निर्धारित करने की मांग उठाई।
धरने पर सतबीरी, सुशीला, राजेश, सुदेश, अंजु, शशि प्रभा, नीलम, कविता, सत्यवती, बबीता, सुशीला, अमरेश, पूनम वर्मा, सुदेश, मनोज, शशि, अनिता, ज्योत्सना, अंजू, सुनीता, माया, मोनिका, शहनाज, रेखा, मंजू, साहिरा, साजिदा, सुमन, कविता, मनोज, रीतु शर्मा, पुष्पलता, बिमलेश, सत्यवती, सविता आदि शामिल रहे।