फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन जाम रहा दिल्ली-सहारनुपर हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे बृहस्पतिवार को पूरे दिन जाम के हवाले रहा। तहसील में नामांकन पत्र जमा करने आ रहे प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ व वाहन सड़क पर खड़े होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर जाम लग गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में तहसील में नामांकन करने पहुंच रहे थे। इससे उनके वाहन सड़क पर खड़े होने और भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रही। रूट डायवर्ट करने के बाद भी लोग कई-कई घंटे जाम में फंसे रहे। पूर्वी यमन नहर की पटरी से वाहनों को निकाला गया तो वहां भी जाम की स्थिति रही। पुलिस यदि आने वाले प्रत्याशियों के वाहनों को पार्किंग बनाकर रोकती तो लोगों को जाम की स्थिति नहीं झेलनी पड़ती, लेकिन पुलिस प्रशासन ने पूर्व में ऐसा नहीं किया। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें