बिनौली (बागपत)।
बरनावा लाक्षागृह के टीला का पुरातत्व विभाग ने दिसंबर माह में होने वाले उत्खनन को लेकर बृहस्पतिवार को नोएडा से पहुंचे छात्र दल ने टीले का निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को लाक्षागृह बरनावा पर इंस्टीट्यूट ऑफ आरके जोली रेड दिल्ली डी के भट्टाचार्य और डॉ रूमी देव के निर्देशन मेें पहुंचे एमटी इंस्टीट्यूट ऑफ एनथलाजी नोएडा के छात्र दल में शामिल बालेंद्र सिंह, अजय कौशिक, मोहम्मद सुऐद, शिवानी मलिक ने लाक्षागृह बरनावा पर महाभारत कालीन गुफा, अवशेष, टीला और गुबंद का निरीक्षण किया। छात्र दल ने बताया कि दिसंबर माह में पुरातत्व विभाग की देखरेख में बरनावा लाक्षागृह के टीला को उत्खनन होना है। निरीक्षण के बाद छात्र दल ने अपने रिपोर्ट डीके भट्टाचार्य और डॉ. रूमी देव को सौंपी। इससे पूर्व आपकी अपनी समिति के सदस्य डॉ. अरुण राठी, सौरभ शर्मा, मास्टर तरुण त्यागी, सचिन त्यागी, राहुल तोमर, अनीस कुरैशी, सुमित तोमर ने छात्र दल का स्वागत किया।