बड़ौत (बागपत)।
विश्व हिंदू परिषद की बैठक में सरकार से फिल्म रानी पदमावती पर रोक लगाने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरि भूषण उपाध्याय ने कहा आगरा में विहिप नेता द्वारा ताजमहल में आरती करने की घोषणा पर उसकी गिरफ्तारी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। भगवान की आरती एवं पूजा पाठ कहीं भी किया जा सकता है। जब मुस्लिम समाज के लोग कहीं पर भी नमाज पढ़ सकते हैं तो ताजमहल में आरती क्यों नहीं की जा सकती। ताजमहल सबका है। इसमें कार्यकर्ताओं ने संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म रानी पदमावती की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की, क्योंकि फिल्म में इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया। उन्होंने कहा रानी पदमावती पर बनी फिल्म को बागपत में नहीं लगने दिया जाएगा। संचालन राकेश विश्वकर्मा ने किया। इसमें राम कुमार गुप्ता, चमत्कार मैत्रेय, राकेश, देवेंद्र कश्यप, तरुण कुमार, पंकज शर्मा, नितिन कुमार, ललित कुमार, सतीश गुप्ता, लोकेश, मेघपाल, राहुल आदि रहे।