दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे में चल रही कोल्हू मजदूरों की हड़ताल समाप्त हो गई है। कोल्हू मालिकों ने मजदूरों की मांगे मान ली है। रविवार से कस्बे में सभी कोल्हू चालू हो गए हैं।
टीकरी कस्बे में कोल्हू मालिकों ने मजदूरों को मजदूरी के साथ दिए जाने वाले सामान में कटौती कर दी थी। इस कारण तीन दिन से कोल्हू मजदूर हड़ताल पर थे। मजदूरों की मांग थी कि पिछले सीजन की तरह की इस सीजन में उन्हें सामान दिया जाए। इस पर रविवार को कोल्हू मालिकों ने उनकी सभी मांगे मान ली और मजदूरों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट गए।