अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में होने वाली पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारी की सौंपी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने पदाधिकारियों को प्रतियोगिता को सफल बनान में सहयोग का आह्वान किया। इसमें सूरजपाल सिंह, रविंद्र सिंह राठी, पूर्व सभासद अशोक सिंघल, सुमित कुमार, कौशल त्यागी मिथलेश देवी, राजपाल आदि रहे।
छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड का दिया प्रशिक्षण
बागपत। मवी कलां गांव स्थित किसान इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड का प्रशिक्षण हुआ। इसमें कक्षा नौ और दस के छात्रों ने भाग लिया। प्रशिक्षक राजवीर सिंह त्यागी ने ईश प्रार्थना कराई। बच्चों को मिल-जुलकर कार्य करना, देशप्रेम, परोपकार, भाईचारे की भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी। आंदोलन जानकारी, नियम प्रतिज्ञा, सिद्धांत, चिन्ह, वर्दी, भलाई के कार्यों की जानकारी दी दी। उत्तम सेवाओं के लिए मनीष को दल नायक बनाया गया। प्रधानाचार्य तेजवीर सिंह भी बच्चों को जानकारी दी।