फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरामुखी को सजा, अनुयायियों की सांसे अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोर्ट के यौन शोषण मामले में डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह को सजा सुनाने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में रह रहे अनुयायियों की सांसे अटक गई। अनुयायी सिरसा से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। प्रशासन ने बरनावा आश्रम में आरआरएफ तैनात कर दी। इस कारण आश्रम में सोमवार को दिनभर सन्नाटा रहा। एएसपी अजय कुमार सिंह ने आश्रम का निरीक्षण किया। निवाड़ा चौकी और बड़ौत में आरआरएफ, पीएसी और पुलिस की संयुक्त टीमों ने निगरानी की।
विज्ञापन

साध्वी के यौन शोषण में फंस चुके डेरामुखी की सजा को लेकर सोमवार को दिनभर चर्चा और चौकसी का माहौल रहा। डेरा अनुयायी अपने-अपने घरों में ही कैद रहे और सजा पर निगाह जमाए रखी। जैसे ही दस साल की सजा का फैसला सुनाया गया, अनुयायियों की सांसे अटक गई। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा परिसर में सोमवार सुबह पीएसी के अलावा आरआरएफ तैनात कर दी । अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ी ने आश्रम में फ्लैग मार्च किया। एएसपी दोपहर बाद आश्रम में पहुंचे और आश्रम में रह रहे लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा। सेवादार बिजेंद्र कश्यप ने बताया बाहरी व्यक्तियों के आश्रम में प्रवेश पर प्रतिबंध है। जरूरत के हिसाब से ही सेवादार आश्रम से बाहर निकल रहे हैं। फैसले के बाद आश्रम में रह रहे अनुयायियों में मायूसी दिखी। दूसरी तरफ डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा प्रशासन की डेरा अनुयायियों की गतिविधियों पर नजर टिकी है। जिले का माहौल खराब करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।


सिरसा का संदेश, वापस लौट जाओ
बिनौली। सेवादार बिजेंद्र कश्यप ने बताया सिरसा के जिम्मेदार लोग पहले ही कह चुके हैं हरियाणा और पंजाब में रह रहे बाहर के लोग फिलहाल अपने-अपने घरों को लौट जाए। शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


अनुयायियों की सिरसा पर निगाह
बिनौली। डेरामुखी को सजा हो चुकी है, ऐसे में डेरे के अनुयायियों की नजर अब सिरसा के अगले आदेश पर है। यह नजर रखी जा रही है कि सिस्टम का संचालन कौन करेगा और गुरमीत राम रहीम के जेल में रहने तक व्यवस्थाएं कैसे चलेगी। आश्रम के प्रमुख लोग भी लगातार यह इनपुट ले रहे हैं, लेकिन फिलहाल किसी तरह के निर्देश नहीं मिले हैं।


फैसला आते ही बिलखने लगे अनुयायी
बिनौली (बागपत)। बरनावा आश्रम पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। जैसे ही अनुयायियों को डेरामुखी को बीस साल की सजा सुनाए जाने की जानकारी मिली वह बिलखने लगे। एक महिला अनुयायी को डेरे पर मौजूद अन्य लोगों ने बामुश्किल समझाकर शांत किया। दिनभर यहां अनुयायी टीवी पर चिपके रहे।

आश्रम पर एएसपी ने संभाला मोर्चा
बिनौली (बागपत)। एएसपी अजय कुमार सिंह दिनभर यहां जमे रहे। उनके साथ दो थानों की पुलिस और आरआरएफ तैनात रही। एएसपी ने डेरा अनुयायियों से बातचीत की और कानून का पालन करने के निर्देश दिए।

हाईकोर्ट में करेंगे अपील: सेवादार
बिनौली (बागपत)। सेवादार बिजेंद्र कश्यप, गुड्डन त्यागी ने कहा सीबीआई की अदालत ने जो फैसला दिया, उसे सिरसा डेरे की ओर से हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। न्याय पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें