फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 अघ्र्य अर्पित कर पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व पर तीसरे मूल नायक श्री 1008 पार्श्वनाथ का अभिषेक किया । इसके बाद भगवान की शांतिधारा हुई। विधान मंडल 64 अर्घ्य चढ़ाकर भगवान की आराधना की।
विज्ञापन

शहर के दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व में तीसरे दिन रविवार को नवदेवाओं, भगवान अजितनाथ और भगवान पार्श्वनाथ का उत्तम आर्जव धर्म की पूजा की मयंक जैन के निर्देशन में हुई। इसके बाद श्री शांतिनाथ भगवान मंडलों पर 64 अर्घ्य चढ़ाकर श्री जी की पूजा अर्चना की। अलग-अलग इंद्रों द्वारा मंत्रोचार के बाद अर्घ्य चढ़ाए । पुनीत जैन, मोहित जैन ने भजन प्रस्तुत किए । शांतिधारा अनिल जैन और इंद्रसैन जैन ने की। इसके बाद सामूहिक आरती का आयोजन किया। इसमें धार्मिक भजनों पर भक्तों ने नृत्य किया। शाम के समय पूजा अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। भजन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को जैन जागरण मंच ने सम्मानित किया। संचालन मयंक जैन ने किया। प्रहलाद जैन, विनीत, विकास, कुनाल, उज्जवल, नमन जैन, मनीष, अर्चना जैन, कामिनी जैन, तृप्ति जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें