फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शांति से लौट रहे हैं अनुयायी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पंचकुला (हरियाणा) पहुंचे डेरामुखी के समर्थक वापस पहुंचने शुरू हो गए। शुक्रवार की रात में और शनिवार को भी निजी एवं अन्य वाहनों से डेरा समर्थक वापस बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर के लिए लौटे। निवाड़ा बार्डर से वापस हुए। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। सीओ दिलीप कुमार ने बताया डेरामुखी के अनुयायी शांतिपूर्ण तरीके से वापस लौट रहे हैं। गांव दर गांव शांति बनाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


डेरे के प्रभाव वाले गांवों पर नजर
बागपत। एसडीएम (बागपत) विवेक कुमार यादव ने बताया पुलिस के साथ क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों से बातचीत की, इस दौरान उन्हें शांति बनाने के लिए कहा गया है। जिन गांवों में अधिक प्रभाव है, वहां पर नजर रखी जा रही है।

गतिविधियों पर खुफिया विभाग की नजर
बागपत। बरनावा आश्रम के अलावा खुफिया विभाग की डेरा सच्चा सौदा के प्रभाव क्षेत्र बड़ौत पर भी नजर है। बागपत की सीमा से सटे मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना तहसील क्षेत्र में डेरे के हजारों अनुयायी हैं। नजदीक होने के कारण पुलिस चौकी भड़ल को भी अलर्ट किया है और यहां भी खास निगरानी प्रशासन की ओर से रखी जा रही है।
विज्ञापन


बरनावा आश्रम के बिल की जांच
बागपत। बरनावा आश्रम पर पिछले दिनों विद्युत निगम ने 13 लाख रुपये का बिल भेजा। इस पर सेवादारों ने हंगामा किया। विद्युत निगम ने इसके लिए जांच कमेटी बैठा दी। मीटर इंचार्ज भारत भूषण और लेखाकार राजीव कुमार ने मामले की जांच की। अधिशासी अभियंता बड़ौत एसपी टांक ने बताया बिल त्रुटि पूर्ण चलाया गया, इसकी दो सदस्यीय कमेटी से जांच कराई । बाद में आश्रम को संशोधित लगभग तीन लाख रुपये का भेजा, इसे आश्रम ने जमा करा दिया। विद्युत निगम का आश्रम पर अब कोई बिल बकाया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें