फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में सन्नी चौहान का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की गांधी रोड स्थित बूल फोर्स फिटनेस सेंटर पर सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नोएडा के सेक्टर 70 में संपन्न हुई 38वीं मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान पाने वाले विजेता सन्नी चौहान को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ समाजसेवी रवि चौहान और भूपेंद्र ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खिलाड़ियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है, इसके बावजूद यहां के खिलाड़ी देश-विदेशों मेें जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। रवि चौहान ने बताया कि रविवार को नोएडा में हुई चैंपियनशिप में बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, दिल्ली, गाजियाबाद, लोनी आदि सहित कई जनपदों के बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया था। इस चैंपियनशिप में बूल फोर्स फिटनेस सेंटर के संचालक सन्नी चौहान ने प्रतिभाग करते हुए 75 किग्रा भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बागपत जनपद का नाम रोशन किया है। स्वागत करने वालों में भूपेंद्र, रजत, रवि, आकाश, गौरव तोमर, टिंकू, महेश, उपेंद्र, विकास, देवेश, जितन तोमर शामिल रहे। वहीं, फिटनेस सेंटर के गौरव ने 65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में पांचवां स्थान हासिल किया। उनका भी जिम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें