बड़ौत। बावली रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में प्रबंधन की घोर लापरवाही से हुई मासूमों की मौत पर शोक जताया गया। साथ ही कॉलेज प्रबंधन की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी सरकार हेरा-फेरी की बात कर रही है। जनहित के प्रति आंखें बंद किए हुए है। इससे भाजपा का मुखौटा सामने आ रहा है। प्रदेश के अधिकांश मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के साथ खानापूर्ति की जा रही है। गरीब लोग ही शिकार हो रहे हैं। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की गई और मारें गए बच्चों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई बच्चों की मौत की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। बैठक में देवेंद्र चौहान, हेमंत एडवोकेट, हरेंद्र एडवोकेट, ओमकार दत्त, शैलेंद्र, अमित पंवार, खिलेराम, तेजवीर तोमर, डॉ. नरेंद्र शर्मा, हरबीर सिंह, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।