दोघट (बागपत)। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में चल रही पंवार सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच मलकपुर की टीम ने जीता। विजेता टीम को नगद ट्राफी देकर सम्मानित किया।
सोमवार को हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन देवराज सोलंकी ने किया। दोघट और नंगला बड़ी के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें दोघट विजेता रही। सौरम की टीम ने भगवानपुर, भारसी ने पंडौरा, सौरम बी ने बसी, दोघट की टीम ने टटीरी की टीम को हराया। सेमीफाइनल में मलकपुर की टीम ने बनत को मात दी। जबकि फाइनल मैच मलकपुर और दोघट के बीच हुआ। इसमें मलकपुर की टीम विजेता रही। विजेता टीम को मुकेश पंवार ने 5100 नगद और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। उप विजेता रही दोघट की टीम को 3100 रुपये और ट्राफी दी। इस दौरान कोच लोकेंद्र उर्फ छज्जू, राकेश कुमार, कालू मलकपुर, स्कूल प्रबंधक विनोद कुमार, धर्मवीर, सतेंद्र, मनोज, यशपाल का सहयोग रहा।