बड़ौत (बागपत)। बड़का रोड स्थित गौरे गरीबा कब्रिस्तान मेें रविवार को हज वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडिया के योगदान में कब्रिस्तान मेें पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर हज वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश महासचिव इसरार खान ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति पाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाना चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक वन संपदा के अनेक फायदे गिनाते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन है। इस अवसर पर कब्रिस्तान मेें पीपल, नीम, शीशम, सागौन आदि के दर्जनों छायादार पौधे रोपित किए गए। एसडीएम दर्शन सिंह, हारुण, हाजी शफीक, आरिफ, हाजी तराबुदीन, शौबी मलिक, सलीम चौधरी, एडवोकेट शकील अहमद, नूर मलिक, मोहम्मद रिजवान, मुस्तकीम, फहीम, मेहरबान, वकील, मुकीम मलिक शामिल रहे।
चांदीनगर के खट्टा प्रहलादपुर गांव स्थित महेश मंदिर में समाज सेवी राकेश ने परिवार के साथ पौधा रोपण किया। राकेश जैन ने कहा सभी को परिवार में खुशी के मौके पौधा रोपण जरूर करना चाहिए। गणेश गिरी महाराज, रणवीर चौधरी, विशाल दाहिमा, देवाक, सुशील, मुकेश शर्मा, रामकुमार मौजूद रहे।