बड़ौत (बागपत)। औसिक्का गांव में राशन डीलर के खिलाफ पंचायत कर लोगों ने आक्रोश जताते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।
पंचायत में वक्ताओं का कहना था कि गांव का राशन डीलर कार्ड बनवाने के नाम पर उनसे पैसे मांगता है और कार्ड धारकों को राशन न देकर कालाबाजारी करता है। इससे गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है। जब वे उसे राशन देने को कहते है तो वह उनके साथ अभद्रता भी करता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले मेें कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पंचायत में निर्णय लया गया कि यदि एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहंीं हुई तो तहसील में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता गुलजोर चौधरी और संचालन कृष्ण कुमार ने किया। पंचायत में सनवीर, वसीम, दिलशाद, कपिल, प्रमोद, मोहनीदूनी, राजू, ओमपला, फूलकुमार, निर्माला, शकुंतला आदि शामिल रहे।