फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के साथ पांच दिवसीय निशानेबाजी प्रशिक्षण का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिग शाट शूटिंग एकेडमी पर चल रहे पांच दिवसीय निशानेबाजी प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हो गया। समापन अवसर पर हुए मैच में विजेता शूटरों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ कर्मवीर सिंह, पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह, अंतरराष्ट्रीय शूटर अनु तोमर, नगरपालिका परिषद के सफाई निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने किया। अंतरराष्ट्रीय शूटर अनु तोमर का कहना था कि रेंज खोलने का उद्देश्य गांवों से निशानेबाजों को निकालना है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गांव मेें प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, कमी है तो बस सुविधाओं की। प्रदेश और केंद्र सरकार को खिलाड़ियों के लिए सुविधा मुहैया करानी चाहिए। इस दौरान शूटरों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश के प्रति अपना जज्बा दिखाया। इस दौरान हुई प्रतियोगिता के विजेता शूटरों में चैतन्य, दक्ष, मीरनाल, प्रण्व, कार्तिकेय, लक्ष्य, संदेश, आदित्य, युग, लक्ष्य पंवार, अभिनव, हषति, वनिशा, वर्षा, इप्सिशता, सहज, अजय, संयम, अनु, मीना, दिव्या को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत मेें क्लब अध्यक्ष डॉ. रामपाल सिंह तोमर, अनु तोमर, सागर तोमर, सौरभ तोमर ने मुख्य अतिथियों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में सत्यपाल पथौलिया, राकेश, भगत सिंह, देवेंद्र, साकिब, हर्ष संयम जैन, हर्षित गर्ग, प्रणव राणा, शिवांश, सहज, लक्ष्य, रीतू, वनीश, इशिता, अनु, शगुन, प्रेरणा, अजय तोमर, नीशू तोमर, डॉ. निर्मला तोमर का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें