फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इदरीशपुर में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
इदरीशपुर में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग
विज्ञापन

दोघट। इदरीशपुर गांव में बृहस्पतिवार रात शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। परिवार ने किसी तरह बाहर निकल कर जान बचाई। आग से बाइक सहित लाखों रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

इदरीशपुर गांव निवासी सोनू ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह किसी कार्य से बाहर गया था। घर पर पत्नी महेश्वरी बच्चों के साथ सो रही थी। रात में शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में आग लग गई। पड़ोसियों ने मकान से आग की लपटें निकलतीं देखकर शोर मचा दिया। परिवार ने किसी तरह मकान से बाहर निकल कर जान बचाई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से बाइक, कीमती कपड़े सहित लाखों की कीमत का सामान जल गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें