फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसावदा में गोवंशीय आश्रय केंद्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। हिसावदा गांव में बेसहारा गोवंशीय पशुओं को सहारा मिलेगा। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बुधवार को बेसहारा गोवंशों के लिए हिसावदा गांव में गोवंश आश्रय स्थल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

क्षेत्र में बेसहारा गोवंशीय पशु किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। हर कोई इससे निजात चाहता है। शासन और प्रशासन से छुटकारे दिलाने की मांग कर रहे हैं। जिले के दर्जनों गांवों में गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण चल रहा है और कुछ का निर्माण शुरू कराया। क्षेत्र के गांव बदरखा और मीतली में गोवंश आश्रय स्थल के निर्माण का शुरू हो चुका है। बुधवार को सीडीओ पीसी जायसवाल ने हिसावदा गांव में गोवंश आश्रय स्थल का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि गांव में करीब सौ-डेढ़ सौ गोवंशों को बेसहारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि गोवंशों की सेवा के लिए ग्रामीणों को भी इसमें सहयोग करना होगा। ताकि गोवंशों को किसी भी तरह की परेशानी न हो सके। किसानों ने गोशाला के बनने से खुशी की जाहिर की है। कहा कि इससे लाभ मिलेगा। डीपीआरओ आलोक शर्मा, बीडीओ कृपाल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश यादव, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, बृजेश सिंह, कृपाल सिंह, अशोक मलिक, अन्नू मलिक ग्रामीण मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें