फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा के पहलवान ने जयपुर में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। राजस्थान के जयपुर में हुई 67वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में एसएसबी के तरफ से खेलकर निरपुड़ा गांव के पहलवान विजय राणा ने स्वर्ण पदक जीता। उसका गांव लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

27 फरवरी से तीन मार्च तक चली पुलिस प्रतियोगिता में निरपुड़ा गांव निवासी विजय राणा ने एसएसबी की तरफ से भाग लिया। पहलवान ने 79 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उसका अप्रैल माह में होने वाले विश्व पुलिस गेम्स के लिए चयन हुआ है। पहलवान के घर पर खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उसका गांव लौटने पर स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर हरपाल आर्य, मदन पाल, बाबा भोलर, विक्रम राणा, मांगेराम राणा, जगदीश, यशपाल, इंद्रपाल, संजीव, तेजपाल सिंह, मास्टर राम कुमार, राजेंद्र राणा आदि ने पहलवान को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें